मिशन शक्ति फेज 3 के दृष्टिगत बाराबंकी पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
मिशन शक्ति फेज 3 के दृष्टिगत बाराबंकी पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया-
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में आज दिनांक 21.09.2021 को मिशन शक्ति फेज-3 अभियान के अंतर्गत जनपद बाराबंकी के महिला थाना प्रभारी श्रीमती शिखा सिंह द्वारा लखनऊ पब्लिक स्कूल, बड़ेल थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी में महिलाओं/बालिकाओं के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस विभाग,विद्यालय के अध्यापक व बच्चे उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में नारी सुरक्षा, नारी जागरुकता, नारी स्वावलम्बन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), घरेलू हिंसा, महिला उत्पीडन, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्क्षावृत्ति आदि के बारे में बताया गया।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

