फरार युवती को पुलिस ने तीन माह बाद किया बरामद

अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् मुजतबा खां की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन माह पूर्व प्रेमी के साथ भागी एक युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है।पुलिस 164 का बयान दर्ज कराने के लिए बरामद युवती को कोर्ट ले जा रही है।

मामला मवई थाना क्षेत्र की चौकी सैदपुर अंतर्गत एक गांव का है।सैदपुर चौकी प्रभारी जयकिशोर अवस्थी ने बताया कि लगभग तीन माह पूर्व युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी।इस मामले में युवती के भाई ने 14 अक्टूबर को मवई थाना पहुंचकर ग्राम बाल्दा मजरे सैदपुर निवासी संदीप पुत्र बुधई के विरुद्घ युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी।इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर युवती व आरोपी युवक की तलाश में जुटी थी।मवई के थाना प्रभारी चन्द्रभान यादव ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि युवती अपने प्रेमी के साथ कामाख्या मंदिर दर्शन करने आ रही है।सूचना मिलने के बाद सैदपुर चौकी प्रभारी महिला कांस्टेबल नेहा चौहान व सिपाही सन्तोष कुमार के साथ मां कामाख्या धाम मन्दिर पहुंच कर युवती को पकड़ लिया।लेकिन इस दौरान आरोपी युवक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।चौकी प्रभारी ने बताया कि युवती बालिग है।उसने 16 अक्टूबर को अपनी मर्जी से युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है तथा युवती अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

Don`t copy text!