खेलकूद से बालकों का सर्वांगीण विकास होता है : सुषमा सेंगर
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
खण्ड षिक्षा अधिकारी ने किया खेलकूद प्रतियोगिता का षुभारम्भ
बाराबंकी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहादुरपुर में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित खुली ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम खंड शिक्षा अधिकारी व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। 100 मीटर रेस को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा खेलकूद से बालकों का सर्वांगीण विकास होता है। सभी को खेलकूद में प्रतिभाग करना चाहिए। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भूमिका सचान के कुशल संयोजन में बालक बालिका की कबड्डी, कुश्ती व एथलेटिक्स में दौड़, लम्बी कूद और गोला फेंक प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें परिणाम इस प्रकार रहा आफरीन व मुशर्रफ अली ने 100 मी. में प्रथम, शिवांगी गौतम व शिवम कुमार ने गोला फेक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुबारकपुर कबड्डी टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला व्यायाम शिक्षक अनिल सिंह, जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी, शारीरिक शिक्षा अनुदेशक सुधा रावत, नदीम अब्बास रिजवी, मंगल दाल के सदस्यों व प। आर डी जवानो ने सकिय सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भूमिका सचान ने पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

