मुन्ना लाल हत्याकाण्ड का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। थाना टिकैतनगर अन्तर्गत बीती 25 सितम्बर की रात को मुन्नालाल की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा घटना से सम्बन्धित साक्ष्यों को एकत्रित कर हत्या में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट रघुवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर के नेतृत्व में थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर सोमवार को घटना में नामजद अभियुक्त जंगबहादुर पुत्र स्व. बच्चूलाल निवासी परसावल थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को घाघरा नदी के किनारे कछार से गिरफ्तार किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि परसावल गांव घाघरा नदी के दो धाराओं के बीच स्थित है। कुछ दिन पूर्व मृतक मुन्नालाल गांव के ही जंगबहादुर के खेत से जा रहा था तो जंग बहादुर ने उस रास्ते से निकलने के लिए मना किया था। इधर मृतक मुन्नालाल की सारी जमीन कट कर नदी में चली गई तो जंगबहादुर ने मुन्नालाल की जमीन से ही नाव निकालना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मृतक मुन्नालाल को हुई तो 24 सितम्बर की शाम को दोनों के मध्य विवाद हुआ और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गयी। बीती 25 सितम्बर को जंगबहादुर घात लगाकर बैठा था और मुन्नालाल को मारने के लिए इन्तजार कर रहा था। इसी बीच मुन्नालाल रास्ते से कहीं जा रहा था तो जंगबहादुर ने लाठी से मार-मार कर नृशंस हत्या कर दी और घसीट कर नदी में फेंकने जा रहा था लेकिन लोगों के शोर सुनकर भाग गया। अभियुक्त जंगबहादुर की निशादेही पर आलाकत्ल एक अदद लाठी बरामद किया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!