बैजनाथ ने किया अप्रेन्टिस षिप मेले का उद्घाटन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान महुआमऊ में प्रधानाचार्य दीपक यादव की देख रेख में सोमवार को एक दिवसीय अप्रेन्टिस षिप मेले का उद्घाटन हैदरगढ़ के भाजपा विधायक बैजनाथ रावत ने किया। इस मेले में सरकारी, निजी 20 अधिष्ठानों ने प्रतिभाग कर अप्रेन्टिस षिप प्रषिक्षण हेतु मेले में उपस्थित हुए। जिसमें 500 अभ्यार्थियों में से कुल 156 अभ्यार्थियों को चयनित किया गया। उक्त मेंले में विभिन्न प्रकार के व्यवसायों के उत्तीर्ण प्रषिक्षार्थी ने भी प्रतिभाग किया। इस मेले में मुख्य रुप से पीडब्लूडी विभाग, नलकूप विभाग, विद्युत वितरण मण्डल, वेबको इण्डिया, रिलायंस इण्डस्ट्रीज, डूडा विभाग आदि विभागो के अधिकारी मौजूद रहे। मेले के दौरान मुख्य अतिथि हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत ने चयनित बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि प्रषिक्षण के बाद अपने स्वयं का रोजगार स्थापित करें जिससे वह दूसरों को भी रोजगार दे सकें। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव, एलएस षुक्ला, अभय कृष्ण यादव, अभिषेक प्रकाष श्रीवास्तव, अर्पित गुप्ता, सर्वचंद्र राय, प्रीतम सिंह, अतुल कुषवाहा, नीरज पाण्डेय, बक्षराज, सुमन कनौजिया, प्रिया यादव, पुष्कर सिंह आदि लोगों ने भी मेले में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

