लखीमपुर खीरी :’बेटा दोषी पाया गया तो दे दूंगा इस्तीफा’

आशिष सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने कहा है कि लखीमपुर खीरी कांड में उनका बेटा दोषी पाया गया तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। किसान संगठनों का दावा है कि केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की कार ने ही प्रदर्शनकारियों को रौंदा था, जो वहां प्रदर्शन कर रहे थे। चौतरफा दबाव झेल रहे अजय मिश्रा टेनी ने कहा है कि वहां उनके बेटे की मौजूदी के एक भी सबूत मिले तो वह अपना पद छोड़ देंगे।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के खिलाफ कड़ा कदम उठा सकती है BJP

बीजेपी सूत्रों की माने तो लखीमपुर कांड के बाद से ही बीजेपी के साथ ही साफ भी मिश्र से काफी नाराज है। लखीमपुर कांड की रिपोर्ट पार्टी जल्द ही बीजेपी आला कमान को भेजेगी और उसके बाद अजय मिश्रा के खिलाफ कदम उठाया जाएगा। हालांकि अजय मिश्र अपनी तरफ से लगातार सफाई दे रहे हैं कि घटना में उनकी और उनके बेटे की संलिप्तता नहीं है।

आशिष सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!