दो शातिर अभियुक्तों गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद-
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी थाना देवा पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से दो अदद तमंचा मय कारतूस बरामद-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 05.10.2021 को थाना देवा पुलिस टीम द्वारा बबुरीगांव शारदा नहर पुल से अभियुक्तगण 1. राममिलन गोड़िया पुत्र कंधई निवासी गोड़ियनपुरवा मजरे बल्लूपुर बड़ागांव थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी 2. संतोष गोड़िया पुत्र मुन्ना निवासी माधवपुर थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद तमंचा मय दो अदद कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। उक्त सम्बन्ध में थाना देवा पर मु0अ0सं0 369-370/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

