दो बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। बड्डूपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक के साथ घूम रहे है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त पुलिस कुमार पुत्र मोल्हेराम व साहीन पुत्र शमशेर निवासी टड़वा गदमानपुर को ग्रामीणों के सहयोग से सोमवार दोपहर पोखन्नी स्थित नहर के पास से गिरफ्तार किए गए थे।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास चोरी की एक अदद बाइक बरामद की गई। अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायलय पेस किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!