13 अक्टूबर से 30 नवंबर तक संबंधित मार्ग पर चलने वाला यातायात फतेहपुर-सूरतगंज-रामनगर मार्ग से होकर गुजरेगा

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

शारदा नहर पुल की क्षति ग्रस्त स्लैब के निर्माण हेतु कार्यावधि 13 अक्टूबर से 30 नवंबर तक संबंधित मार्ग पर चलने वाला यातायात फतेहपुर-सूरतगंज-रामनगर मार्ग से होकर गुजरेगा भेलसर-टिकैतनगर-रामनगर-फतेहपुर राज्य मार्ग के किमी 67 में स्थित शारदा नहर पुल के क्षतिग्रस्त स्लैब के निर्माण हेतु यातायात बंद

बाराबंकी अधिशासी अभियन्ता निर्माण खंड-3 लोक निर्माण विभाग ने बताया कि  भेलसर-टिकैतनगर-रामनगर-फतेहपुर राज्य मार्ग के किमी 67 में स्थित शारदा नहर पुल के क्षतिग्रस्त स्लैब के निर्माण का कार्य कल दिनांक 13.10.2021 से कार्य प्रारंभ कर 30.11.2021 तक कार्य पूर्ण कराया जाना  प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान उक्त मार्ग पर यातायात बंद रहेगा।
अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि उक्त अवधि के दौरान इस मार्ग पर चलने वाला यातायात फतेहपुर-सूरतगंज-रामनगर मार्ग से होकर गुजरेगा। उन्होंने बताया कि यातायात के सुगम संचालन हेतु   साइन बोर्ड, कॉशनबोर्ड बैरीकेटिंग  आदि लगाने के लिये ठेकेदार को  निर्देशित कर दिया गया है ।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

 

Don`t copy text!