बसपा प्रत्याशी डा0 विवेक सिंह वर्मा ने सामूहिक विवाह समारोह में दिया आशीर्वाद

Abdul mueed

 

बसपा प्रत्याशी की सक्रियता से विपक्षी दलों में हलचल

बाराबंकी। नवीन मण्डी परिषद में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 91 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले की कई सम्मानित हस्तियों से बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं विजयलक्ष्मी नेत्र चिकित्सालय बाराबंकी के प्रबंधक एवं समाजवसेवी सादर विधान सभा के बसपा प्रत्याशी डा0 विवेक सिंह वर्मा ने सहभागिता की।
श्री वर्मा ने सभी नवविाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया तथा वर वधू के साथ सभी लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था करवाई। किसान यूनियन के सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे डा0 विवेक सिंह वर्मा ने अतिथियों को मिष्ठान वितरित किया।
इस अवसर पर मुख्य सेक्टर प्रभारी अयोध्या मण्डल अजय कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष राम प्रताप मिश्र बसपा जिला मीडिया प्रभारी मनीष गौतम पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम, बालकराम एवं भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ता व किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, राम प्रताप मिश्रा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!