एलर्ट:टीके की जरूरत का हिसाब लगाने में जुटी सरकार,

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

15 से 20 फीसद लोग कोरोना रोधी वैक्सीन लेने से कर सकते हैं परहेज

कोरोना टीकाकरण के 100 करोड़ डोज के करीब पहुंचने के साथ ही सरकार अब आगे इसकी वास्तविक जरूरत का हिसाब लगाने में जुट गई है। सरकार ने सभी वयस्क नागरिकों के 31 दिसंबर तक संपूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य जरूर रखा है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का मानना है कि शायद ही इस समूह के सभी लोग टीका लगवाने के लिए सामने आएं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो आंकड़े आ रहे हैं उसके अनुसार 15-20 फीसद लोग टीका लगवाने से बच रहे हैं। जाहिर है संपूर्ण टीकाकरण के लिए पूर्व निर्धारित लक्ष्य से कम टीकों की जरूरत पड़ेगी। वहीं बच्चों के टीकाकरण की स्थिति में लगभग 80 करोड़ से अधिक डोज की जरूरत पड़ेगी।दरअसल, देश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या लगभग 94 करोड़ है और इसके लिए 188 करोड़ डोज की जरूरत है। इन सभी लोगों को 31 दिसंबर तक टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 31 दिसंबर तक वैक्सीन की इतनी डोज के उत्पादन का लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा। अगर 15-20 फीसद लोग टीका लगवाने नहीं आते हैं तो लगभग 150 करोड़ डोज की जरूरत रह जाएगी। ऐसी स्थिति में दिसंबर के अंत तक लगभग 30-35 करोड़ डोज अतिरिक्त बच जाएगी।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!