सीएमओ ने कोरोना वैक्सीन के मोबाइल वाहन को दिखायी हरी झंडी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। ज़िले में एक तरफ कोविड के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है, लेकिन कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन किसी भी तरह की ढिलाई बरतना नहीं चाहता है। ज़िला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लगातार कोशिश है कि ज़िले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट किया जाए। इसी के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामजी वर्मा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कैंपस से 26 सीटर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वाहन मुम्बई की यूनाइटेड-वे संस्था द्वारा कोका-कोला फाउंडेशन के सी.एस.आर. के अन्तर्गत प्रदान किया गया है। इस मौके पर बात करते हुए ज़िले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामजी वर्मा ने बताया कि इस वाहन का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम वासियों को वैक्सीनेशन सेन्टर तक लाने व ले जाने के लिए सुविधा प्रदान करने का होगा। और इसके उपयोग से निश्चित ही आर्थिक एवं शारीरिक रूप से कमज़ोर व्यक्तियों को वैक्सीनेशन का लाभ मिलेगा तथा इसकी मदद से हमारे जनपद बाराबंकी में कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम को शत प्रतिशत पूर्ण किया जा सकेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.इन.एम. त्रिपाठी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह, टीम लीडर यूनाइटेड-वे प्रकाश सिंह, डी.पी.सी. डॉ. नमिता सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

