उपेन्द्र रावत ने किया कोरोना वारियर्स को सम्मानित

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली, बाराबंकी। कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ कर हम सबको सुरक्षित रखने का काम किया है। उक्त उद्गार देश में सौ करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागाँव में कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने के दौरान भाजपा सांसद उपेन्द्र रावत ने कही। श्री रावत ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के चलते सामाजिक संगठनों व वॉलंटियर ने जो मेहनत व लगन से लोगों की सेवाएं की। इन्हीं कोरोना योद्धाओं की बदौलत ही हम कोरोना महामारी पर अंकुश पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय महामारी बन चुके कोरोना को मोदी सरकार की ओर से शुरू की गई टीकाकरण योजना को देशभर में इतनी जल्दी 100 करोड़ के आंकड़े पर पहुंचना गौरव की बात है। जोकि बिना स्वास्थ्य कर्मचारियों के सहयोग के संभव नहीं हो सकता था। सांसद ने आगे कहा कि आजादी के 70 साल बीतने के बाद भी जिले में एक भी आक्सीजन प्लांट नही स्थापित हुए आज जिले में 6 आक्सीजन प्लांट काम कर रहे है अब आक्सीजन की कमी से किसी भी व्यक्ति की मौत नही होगी। उन्होंने कहा कि जिले में 11 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनना है जिसमे करीब 4 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी ने पूरे विष्व के साथ देश को भी बहुत प्रभावित किया था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी तथा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में कोरोना प्रबंधन को लेकर जो कार्य हुआ वह अविस्मरणीय है। इस अवसर पर विनीत वर्मा, राजेश वर्मा, संग्राम सिंह वर्मा, डॉ त्रिपाठी, राजीव सिंह, दिनेश चन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

 

Don`t copy text!