क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजो से लोगो मे दहशत…

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजो से लोगो मे दहशत का माहौल बना हुआ है। एक सप्ताह पूर्व ग्राम पंचायत मसौली के प्रधान प्रतिनिधि के डेंगू से पीड़ित होने के बाद आज एक महिला के डेंगू की पुष्टि होने पर जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताते चले विगत दिनों हुई भारी बारिश एव जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। ग्राम पंचायत मसौली निवासी मोहम्मद अहमद की पत्नी रूकैया बीते कई दिनों से बुखार से पीड़ित होने पर जब जांच करायी गयी जिसमे डेंगू के लक्षण पाये जाने पर जिले पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चले कि एक सप्ताह पूर्व ग्राम पंचायत मसौली के प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी की अचानक पैलेट्स गिरने से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमे डेंगू की पुष्टि हुई थी। बहरहाल मौसम परिवर्तन एव विगत दिनों हुई बारिश से शुष्क मौसम के कारण फीवर का प्रकोप तेजी से पनप रहा है। बुखार के केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि बुखार से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। वायरल बुखार के साथ ही डेंगू व मलेरिया के केस भी लगातार सामने आ रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ साफ-सफाई व मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक करने का दावा कर रहा है। इसके बाद भी बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है।

डेंगू से बचाव के लिए घर घर चलाया जा रहा है अभियान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागाँव के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 संजीव कुमार ने बताया कि डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग आशा बहुओं एव स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर घर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा स्वास्थ्य केंद्र आने वाले बुखार पीड़ितों की मलेरिया जांच की जा रही हैं।

आमजन से अपील गांवों में एंटी लार्वा छिड़काव के निर्देश

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने आमजनों से डेंगू से बचाव को लेकर अपील की है कि घरों के आस-पास पानी एकत्रित न होने दे, टंकियों और कूलरों के पानी को प्रत्येक सात दिवस में खाली कर साफ पानी का प्रयोग करे है तथा मच्छरों से बचने के लिए पूरे कपड़े पहने। वही सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम ने बताया कि सभी ग्राम प्रधानों एव पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है गांव में कही भी गन्दे पानी का जलभराव नही होना चाहिए तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा के छिड़काव के निर्देश दिये गये है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!