बसपा पार्टी में है सर्व समाज का सम्मान : डॉ. धर्मेन्द्र

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बैठक में बोले मुख्य सेक्टर संयोजक

बाराबंकी। रविवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में विधानसभा हैदरगढ़ में एक बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फैजाबाद, देवीपाटन, बस्ती मंडल के मुख्य सेक्टर संयोजक डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने बहुत ही विस्तार पूर्वक बहन मायावती के निर्देशों को बताने का कार्य किया। साथ में देष व प्रदेष के जो हालात हैं उन बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार की नाकामियों को बताने का काम किया। उन्होने आगे कहा कि जिस प्रकार से 2007 से 2012 तक बसपा की सरकार रही उक्त शासन में चाहे शिक्षा, रोजगार, नौजवान, व्यापार की बात रही हो, सर्व समाज को सम्मान मिला। आज की वर्तमान सरकार में सर्व समाज परेशान हैं और 2022 के होने वाले आम चुनाव में बहुत ही आशा भरी उम्मीदों के साथ मायावती को पांचवी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने को तैयार है। डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उदय प्रताप सिंह को विधानसभा का संयोजक बनाया एवं क्षत्रिय समाज से सपा, भाजपा कांग्रेस को छोड़कर सैकड़ों साथियों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मुख्य प्रभारी अयोध्या मंडल अजय गौतम, जिलाध्यक्ष अनिल गौतम, बाबा बैजनाथ रावत, साहब शरण पटेल, विजय प्रताप, सिंह ब्रजमोहन सिंह, अजय प्रताप सिंह, दशरथ सिंह राजेश सिंह, राजकुमार सिंह, मनोहर सिंह, मुनेष्वर सिंह शैलेंद्र सिंह, अमरनाथ सिंह शशि प्रकाश सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!