बाराबंकी। सोमवार को सदर विधानसभा कार्यालय पर सदर विधायक सुरेश यादव की उपस्थिति में सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने हसमत अली राइन को जिला सचिव मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र दिया। इस अवसर पर विधायक सुरेष यादव ने कहा कि जब से बीजेपी सरकार बनी है इन लोगो ने अपने संकल्प पत्र को ताक पर रखते हुए एक भी योजना लागू नहीं की है। आज महिलाओं,बच्चियों के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे है नौजवान रोजगार के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है,किसान कर्ज से बदहाल होकर आत्महत्या कर रहा है लेकिन सरकार चंद पूंजीपति मित्रो का खजाना भरने में जुटी हुई है। इस अवसर पर रामचंद्र यादव, गौतम रावत, विनय कुमार यादव, बसंत गौतम, बाबुल मिश्रा, सूरज यादव, वीरेंद्र यादव, गोलू यादव, यूसुफ अब्दुल्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

