खेत में निकला अजगर, फैलायी दहषत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सोमवार की सुबह धान की फसल की कटाई करते समय किसान को खेत मे अजगर दिखाई देने से हड़कम्प मच गया अजगर को देख धान की कटाई कर रहे मजदूर भाग कर दूर खड़े हो गये। खेत में अजगर मिलने की सूचना पर सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर गाँव में सोमवार को पन्नेलाल मजदूरों के साथ खेत में धान की फसल की कटाई कर रहे थे। तभी उन्हें करीब 15 फीट लम्बा अजगर दिखाई दिया। अपने सामने अजगर को देख कर किसानों के हाथ पाव फूल गए। जब अन्य लोगों कों खेत अजगर निकलने की जानकारी मिली तो तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर वनकर्मी ष्यामलाल टीम के साथ मौके पर पर पहुँच गये व अजगर को पकड़ा। वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगल मे छोड़ दिया है। वनरक्षक स्यामलाल ने बताया पकड़ा गया अजगर का वजन करीब 15 फिट लम्बा था। वहीं थाना असंद्रा क्षेत्र के महमूदपुर गांव में अरविंद रावत पुत्र मताई रावत के धान के खेत की कटाई के पश्चात एक10 से12 फिट का अजगर धान की कटी फसल में मिला उसको देखते ही धान की कटाई कर रहे लोगो मे हड़कंप मच गया लोग खेत छोड़कर भाग निकले इसकी सूचना भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी दीपांषु सिंह ने 112 व वन विभाग को दिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!