जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में 1 जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, मंत्री के साथ बैठक आहूत हुई। बैठक के दौरान बीएलओ सूची, बूथ लेवल एजेंट की सूची, दावे आपत्तियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची में दर्ज नामों को अपमार्जित कराने, मतदाता सूची में दर्ज गलत प्रविष्टि को शुद्ध करने, मतदाता सूची में दर्ज नामों का अन्यत्र रखने हेतु विशेष रूप से दिशा निर्देश दिये गये। बूथ लेवल एजेंट की सूची सम्बन्धित को उपलब्ध करा दी जाये। उन्होंने कहा कि दावे, आपत्तियों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। बैठक में नियुक्त बीएलओ की सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध करायी गयी तथा सभी राजनीतिक दलों से अपेक्षा की गयी है कि बूथ लेवल एजेंट शीघ्रता से तैयार कर ले। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडी यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

 

Don`t copy text!