उत्तर प्रदेश में मिशन 300 प्लस के लक्ष्य को पूरा करेगी भाजपा:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनाव 2022 में मिशन 300 प्लस के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में हुए कार्य से दलित, शोषित, वंचित, गांव, गरीब और किसान भाजपा सरकार को अपनी सरकार मानते है।स्वतंत्र देव ने ये विचार भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में व्यक्त किए। वह भाजपा प्रदेश मुख्यालय से राष्ट्रीय कार्यसमिति से वर्चुअली जुड़े थे। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा के शासन में प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार का माहौल था। हिंसा, दंगे और आतंकी घटनाएं होती थीं। योगी सरकार के कार्यकाल में कानून का राज कायम हुआ है।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए बूथ समितियों का गठन हो गया है और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति भी हो गई है। मंडल स्तर पर संगठन और अग्रिम मोर्चा की टीम गठित हो गई है।उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा वार सम्मेलन, लाभार्थी संपर्क सहित संगठन की गतिविधियां भी तेजी से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि 2014, 2017 और 2019 की तरह 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा एतिहासिक जीत के साथ मिशन 300 प्लस के लक्ष्य को पूरा करेगी।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

