उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, चार एमएलसी ने ली भाजपा की सदस्यता
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही बाकी हैं, इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों में उठापटक और दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इसी क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में समाजवादी पार्टी के बड़े नेता शामिल हो गए। इनमें चार एमएलसी हैं, जिन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा रहे मौजूदगी में नेताओं पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी में यूपी चुनाव से पहले बड़ी सेंध लगा दी है। समाजवादी पार्टी के चार एमएलसी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बलिया के एमएलसी व पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पोते रविशंकर ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। वह पहले सपा में थे। पूर्व मंत्री गौतमबुद्ध नगर से विधायक रहे नरेंद्र भाटी, गोरखपुर के सपा एमएलसी सीपी चंद, झांसी से एमएलसी रमादेवी निरंजन भाजपा में शामिल। अभी तक सभी सपा में थे। मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।