संयुक्त किसान मोर्चा का धरना रहेगा जारी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

धरना स्थल पर मनाई गई गुरु नानक जयंती कमिश्नरी के समक्ष 26 को होगा धरना

रीवा 19 नवंबर 2021.. संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में 321बे दिन ग्राम बिहरा में किसानों का धरना जारी रहा किसान नेता शिव सिंह ने किसान बिल वापसी को लेकर प्रधानमंत्री के बयान पर कहा कि इस संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक 20 नवंबर को दिल्ली में आयोजित है उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा क्योंकि किसान विल वापसी के साथ-साथ एमएसपी की गारंटी विद्युत कानून पर सुधार शहीद किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ नौकरी आंदोलन दौरान किसानों के ऊपर पंजीबद्ध हजारों मामलों की वापसी श्रम कानूनों पर सुधार सहित लखीमपुर खीरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी आदि मुद्दे शामिल हैं जिनको लेकर आंदोलन जारी रहेगा राष्ट्रीय मीटिंग के बाद ही अन्य कोई फैसले लिए जाएंगे प्रारंभिक जीत पर किसानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हौसला अफजाई किया तथा किसान आंदोलन के समर्थक जनमानस एवं सभी साथियों मीडिया जगत से आगे की भी लड़ाई के लिए मोर्चे ने सहयोग एवं समर्थन मांगा है तथा अभी तक के आंदोलन की सफलता के लिए बधाई दी है

धरना स्थल पर मनाई गई गुरु नानक जयंती

धरना स्थल बिहरा में गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई गई जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान हितैषी मास्टर बुद्धसेन पटेल रहे तथा अध्यक्षता सरपंच समरजीत सिंह ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान नेता रामजीत सिंह अजय पांडे संतकुमार पटेल इंद्रजीत सिंह शंखू अभिषेक कुमार पटेल श्रीनिवास पटेल चंद्रभूषण प्रसाद जय सिंह रामप्रकाश सिंह मानसिंह रामकलेश विश्वकर्मा राजेश सिंह डॉक्टर देवलाल सिंह अर्जुन सिंह राहुल सिंह अनूप सिंह धोनी इंद्रभान सिंह रामबहादुर सिंह ज्ञानेंद्र सिंह विनीत सिंह विकास सिंह सूर्यभान सिंह अरुण पटेल गोलू राजबहोर सिंह कमलेंद्र सिंह कैलाशपति सिंह आदि उपस्थित रहे मुख्य अतिथि ने गुरु नानक जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज उनकी जयंती पर हम सबको एक सबक लेना चाहिए और अंतिम मुकाम तक यह आंदोलन जारी रखना चाहिए तभी यह देश बचेगा संविधान बचेगा लोकतंत्र बचेगा किसान बचेगा किसानी बचेगी रोटी बचेगी

26 को होगा कमिश्नरी के समक्ष धरना

26 नवंबर संविधान दिवस पर दिल्ली किसान आंदोलन के 1 वर्ष पूरे हो रहे हैं संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर पूरे देश में धरना प्रदर्शन के जरिए ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया गया है जिस संबंध में रीवा कमिश्नर कार्यालय के समक्ष 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक संयुक्त किसान मोर्चा रीवा धरना देगा धरना उपरांत महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर रीवा को सौंपा जाएगा सभी से शामिल होने की अपील की गई है

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

 

Don`t copy text!