बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- रंग लाया कृषि कानूनों की वापसी को लेकर किसानों का आंदोलन

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन कृषि कानून को वापस लेने की घोषण पर अपनी प्रतिक्रिया दी उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि पीएम मोदी की इस घोषणा से तो लगता है कि कृषि कानूनों की वापसी को लेकर लम्बे समय से आंदोलन कर रहे किसानों की मेहनत रंग लाई है मायावती ने कहा कि काफी लंबे समय से अर्थात लगभग एक वर्ष से सर्दी, गर्मी व बरसात आदि की मार झेलते हुए अपने आंदोलन पर डटे रहने वाले और उनमें से कुछ किसानों के शहीद हो जाने का बलिदान अंत में रंग लाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने उन विवादित कानूनों को वापस लेने की घोषणा अति देर से की जबकि उनको यह फैसला बहुत पहले ले लेना चाहिए था केन्द्र सरकार यदि ये फैसला काफी पहले ले लेती तो यह देश अनेकों प्रकार के झगड़ों व झंझट आदि से बच जाता बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि अभी भी किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य देने संबंधी इनकी राष्ट्रीय कानून बनाने की खास मांग भी अधूरी पड़ी है मायावती ने कहा कि जिसके लिए बीएसपी की मांग है कि केन्द्र सरकार आने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में इस संबंध में कानून बनाकर किसानों की इस मांग को भी जरूर स्वीकार करें इतना ही नहीं बल्कि बीएसपी की शुरू से यह मांग रही है कि खासकर खेती किसानी व किसानों के मामले में कोई भी नया कानून बनाने से पहले उनसे सलाह व परामर्श आदि जरूर करना चाहिए जिससे किसी भी गैर जरूरी विवाद से देश को व राज्यों को बचाया जा सके उन्होंने कहा कि एक बार फिर से देश के किसानों को उनके संघर्ष के जरिए इस जीत को हासिल करने के लिए उन्हें में तहे दिल से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंरिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!