महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न योजनाओं व सरकारी हेल्पलाइनों के संबंधों में जानकारी दी।
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। मिशन शक्ति 3 अभियान के तहत शानिवार को ग्राम पंचायत धरौली में स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी की विभिन्न योजनाओं व सरकारी हेल्पलाइनों के संबंधों में भी जानकारी दी गयी।
श्रीमती रुचि शर्मा से ने सरकार द्वारा चलायी जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ आदि की जानकारी दी गयी। श्रीमती शर्मा ने बताया कि आंगनवाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत पोषण माह, वजन दिवस तथा संभव अभियान आदि कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।
रुचि शर्मा ने बालिकाओं एव महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की योजनाओं के साथ-साथ यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा आदि के संबंध में भी जागरूक किया गया। इसके अलावा उन्हें विभिन्न हेल्पलाइनों 181, 1090, 1098, 112, 102, 108 व 1076 आदि की भी जानकारी दी गयी। महिलाओं के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए ग्राम प्रधान सुमन राव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुमन राव, प्रधान प्रतिनिधि उमाकान्त राव , माया चक्रवती, आशा देवी, अर्चना कपिल, गीता देवी, सुमन सहित आंगनवाडी कार्यकत्री, ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।
अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

