बाराबंकी मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन…..
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कराया गया। मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जनपद के जमीलुर्रहमान गल्र्स इंटर कॉलेज में मॉडल निर्माण प्रतियोगिता, राजकीय इण्टर कॉलेज बेलहरा बाराबंकी में स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत मतदाता बनने और मतदाता बनाने हेतु विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला एवं जन सहभागिता का आयोजन किया गया। मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगों को मतदान करने व मतदाता सूची मे नाम दर्ज कराने के लिये प्रेरित किया गया।

आयोग द्वारा 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान जारी है जिसके तहत मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान की तिथियां 21 एवं 27 नवम्बर निर्धारित की गई है। इस दौरान सभी बीएलओ बूथ पर मतदाताओं का नाम जोड़ने, संशोधित करने और मृतकों का नाम विलुप्त करने का कार्य करेगें। मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम को सम्मिलित करने के लिये फार्म-6, किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिये फार्म-6ए, निर्वाचक नामावली से नाम विलोपित कराने के लिये फार्म-7, निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों की शुद्धि के लिये फार्म-8 तथा एक निर्वाचन क्षेत्र में निवास स्थान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरित कराने के लिये फार्म-8ए भरकर सम्बन्धित पोलिंग बूथ के बूथ लेवल अधिकारी, मतदाता पंजीकरण केन्द्र, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

