एक दिवसीय मृदा परीक्षण एव किसान गोष्ठी का आयोजन

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत मसौली के मजरे बुद्धिपुरवा में देहात कम्पनी के तत्वावधान में एक दिवसीय मृदा परीक्षण एव किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उन्नतिशील खेती की लेकर किसानों को जानकारी दी गयी।

कम्पनी के कृषि अधिकारी राजेश कुमार यादव ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि नई तकनीक से खेती करना उन्नतिशील किसान की पहचान है। साथ ही उन्होंने फसलों को बीमारियों से बचाने की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से कहा कि अच्छे उत्पादन के लिए समय समय पर मिट्टी का परीक्षण कराना बहुत जरूरी है जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति की पहचान हो सके। कृषि अधिकारी ने फसलो के रोग एवं कीटो से बचाव की जानकारी दी। पशु रोग, कीट से सम्बंधित जानकारी लेने के लिए  टोल फ्री नम्बर 18001036110 पर जानकारी लेने के प्रति जागरूक किया।
इस मौके पर राधेलाल बौद्ध, बिपिन कुमार सहित 5 दर्जन से अधिक किसान मौजूद रहे।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

 

Don`t copy text!