जिम्मेदारों की उदासीनता से बदहाल सफाई व्यवस्था
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सुबेहा, बाराबंकी। एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई कर्मियों की लंबी फौज तैनात की है और प्रति माह लाखों रुपए उनके वेतन पर खर्च कर रही है वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते विकासखंड हैदरगढ़ अंतर्गत गांवों की सफाई व्यवस्था सुधरने का नाम नही ले रही है जिसका जीता जागता उदाहरण विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत आलापुर में कभी भी आकर देखा जा सकता है ग्रामीणों की माने यहां पर काफी दिनों से साफ सफाई न होने से गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त है जलनिकासी के लिए बनी नालियां कूड़े कचरे से भारी पड़ी है और बजबजा रही है और गन्दगी से भरी नालियों से उठती हुई दुर्गंध से लोगो का जीना मुहाल है वही संक्रमित बीमारियां फैलने के खतरे से भी इंकार नही किया जा सकता है लेकिन जिम्मेदार साफ-सफाई को लेकर कतई गंभीर नहीं है वही इस संबंध में ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव में जो सफाई कर्मी तैनात था उसका दूसरी जगह स्थानांतरण कर दिया गया है अब गांव में कोई सफाई कर्मी नहीं है जिसके चलते यहां पर साफ सफाई व्यवस्था प्रभावित हैं वही इस संबंध में एडीओ पंचायत से बात की गई उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा है तो साफ सफाई कराई जाएगी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

