जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। शासकीय निर्देशों के क्रम में जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय बड़ेल के परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बीईओ सिरौलीगौसपुर अशोक कुमार गुप्ता, बीईओ हैदरगढ़ नवाब वर्मा एवं बीईओ नगर अर्चना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। डॉ. पीयूष कुमार जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन योजना बाराबंकी ने रसोइयों एवं उपस्थित लोगों प्रतियोगिता के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। जनपद स्तरीय रसोइयां पाक कला प्रतियोगिता में मध्यान्ह भोजन योजना से आच्छादित जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रत्येक विकास खण्ड से 02-02 रसोइयों को प्रतिभाग करने हेतु अवसर दिया गया। प्रतियोगिता में कुल 23 रसोइयां उपस्थित हुए। लॉटरी के माध्यम से मेन्यु का चयन किया गया, जिसमें सभी रसोइयों को गुणवत्तापरक स्वादिष्ट तहरी का निर्माण किया जाना तय हुआ। सभी रसोइयों को तहरी पकाने के लिए सामग्री उपलब्ध करायी गयी। रसोइयां ने अपने-अपने स्टॉल पर तहरी पकाना प्रारम्भ किया तो निर्णायक मण्डल के अधिकारियों ने प्रत्येक स्टाल पर जाकर भोजन पकाने का तरीका, स्वच्छता, सुरक्षा आदि का आकलन किया। इसके उपरांत तहरी को खाकर भोजन का स्वाद, पौष्टिक तत्व एवं रसोइयों के व्यवहार का आकलन करते हुए 6 बिन्दुओं पर अंक प्रदान किये। निर्णायक मण्डल में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि बीईओ सिरौलीगौसपुर अशोक कुमार गुप्ता, प्रभारी प्रधानाचार्या जीजीआईसी नगर रचना चौधरी, जीजीआईसी प्रवक्ता गृह विज्ञान प्राची शुक्ला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरतगंज की मेडिकल आफिसर डॉ. ज्योति तिवारी, मेसर्स शुगर एण्ड क्रश की शेफ साधना बाजपेई रहीं। इनके अतिरिक्त प्राथमिक,उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 10 छात्र,छात्राएं भी निर्णायक मण्डल में शामिल रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

