सपा सरकार में बही विकास की गंगा : गोप
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र रामनगर के बदोसराय जनता इण्टर कालेज में बूथ कमेटी के अध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बब्लू ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप रहे। इस मौके पर श्री गोप ने कहा कि सपा का प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और सदस्य अरविंद सिंह गोप बनकर कार्य करे तभी सम्भव हो पाएगा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। जब उत्तर प्रदेश में किसान का बेटा मुख्यमंत्री होता है तभी विकास की गंगा बहती है, और हर गरीब, बेसहारा, अशहाय व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आती है। हमारा बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ की हड्डी है बूथ कमेटी जिसकी मजबूत होगी। इस मौके पर मुख्य रुप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अविरल सिंह, इंतखाब आलम नोमानी, विनोद यादव, यशवंत सिंह यादव, अतीक चौधरी, पारस चौहान आदि मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

