बस की चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटा गम्भीर रूप से घायल

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। फोटो बाराबंकी रामनगर हाईवे पर बस की चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटा गम्भीर रूप से घायल हो सूचना मिलने पर मसौली पुलिस ने एम्बुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में भर्ती कराया है जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

जनपद बहराइच के थाना के बौंडी अन्तर्गत ग्राम बड़वारी के निवासी अजमत अली पुत्र स्व॰अब्दुल हमीद 45 वर्षीय अपनी मां शफीकुल बानो पत्नी अब्दुल हमीद 65 वर्षीय साथ बाइक से बाइक से बाराबंकी की ओर जा रहे थे कि बाराबंकी रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भायरा मोड के निकट सामने से बाराबंकी डिपो के अंडरटेकिंग बस की चपेट में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर मसौली पुलिस ने पहुंचकर ऐम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अजमत अली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मसौली थाना प्रभारी पंकज सिंह बताते है कि बाइक सवार मां बेटा घायल हुए है। जिनको उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।बस को कब्जे में ले लिया गया है।

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!