विधानसभा चुनाव में बदलाव लाएगी जनता : ज्ञान सिंह यादव
सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
बाराबंकी। लोहिया जी के विचारों से ही देश का भला होगा। खेती-किसानी, बेरोजगारी व आर्थिक विषमता से जुड़ी समस्याओं का समाधान लोहिया की प्रस्थापनाओं से ही सम्भव है। डा राम मनोहर लोहिया के विचारों व आदर्शा पर चलकर ही सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव नें समाजवाद व समता मूलक विचारों की अलख जगाई। उक्त विचार ब्लाक देवा के ग्राम दासखण्ड़ कासिमगंज, सद्दीपुर मार्ग पर आयोजित नुक्कड़ सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों के बीच मुख्य अतिथि सपा नेता ज्ञान सिंह यादव नें व्यक्त किये। सपा नेता श्री यादव ने आगे कहा कि लोहिया का जीवन समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत था। वह समाजवादी आंदोलन के मुख्य स्तंभ थे। आज भी उनके विचारों की प्रासंगिकता कम नहीं हुई है। उनका पूरा जीवन संघर्ष की एक बेमिसाल कथा के रूप में चर्चित है। उन्होने आगे कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है। समाजवादियों ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के सपनों को पूरा करने का काम किया। इस बार भी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जनता बदलाव चाहती है। और एक बार पुनः सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर चुकी है। इस अवसर पर आयोजक रणजीत वर्मा, पंकज शर्मा, रमापति यादव, लखपति रावत, बृजकिशोर यादव, वेदराम यादव, पुत्तीलाल, राय प्रताप, देशराज यादव, राम सिंह, तेजनारायण, मनीष यादव, संतोष वर्मा, कमलेश चौहान, विवेक यादव, अमरीश रावत मौजूद रहे।सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

