मजदूर की हत्या कर फेंका शव, नहर पटरी से बरामद हुआ शव….
मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। शहर में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले एक दिहाड़ी मजदूर की हत्या कर फेंका गया शव थाना क्षेत्र के शहाबपुर नहर पटरी से बरामद हुआ पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिंदौरा परसपुर का रहने वाला है।
सोमवार की भोर नहर की ओर गये ग्रामीणों ने नहर पटरी पर पड़े शव को देखकर मसौली पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए तलासी ली तो मृतक की जेब से निकली एक पर्ची पर पड़े मोबाईल नम्बर से शव की शिनाख्त हुई। मृतक रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिंदौरा परसपुर निवासी रामप्रसाद वर्मा का 30 वर्षीय पुत्र राजेश वर्मा है जो बीते तीन माह से नगर कोतवाली क्षेत्र के विजयनगर हजाराबाग में मस्जिद के निकट कमरा लेकर पत्नी आरती के साथ रहता है। तथा शहर में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है रविवार को काम करने गया राजेश शाम करीब 5 बजे घर पहुंच खाना खाने के बाद निकला था तथा देर रात्रि तक वापस न आने पर पत्नी आरती ने अपनी सास गीता को फोन कर राजेश के घर वापस न आने की जानकारी दी। सोमवार की भोर गोंडा- बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 2 सौ मीटर की दूरी पर
नहर पटरी पर पड़े मिले राजेश वर्मा का चेहरा बुरी तरह किसी नुकीले हथियार से क्षतिग्रस्त किया गया था। तथा घटना स्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर काफी मात्रा में खून पड़ा मिला। जिससे प्रतीत होता है कि राजेश को मारने के बाद शव को बाइक से लेकर हाईवे की ओर लाते समय बाइक गिर गयी जिस पर हत्यारे शव को वही छोड़कर फरार हो गये क्योंकि जिस स्थान पर राजेश वर्मा का शव बरामद हुआ है उसी के निकट बाइक का ईन्टीकेटर व हेल्मेट का टूटा हुआ सीसा बरामद हुआ।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह द्वारा उच्च अधिकारियों को दी सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स , अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए हत्या के खुलासे के निर्देश दिये। मौके पर पहुँची विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने फरसेंसिक नमूने लिये।
मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

