भाजपा सरकार की नीतियों प्रदेश की जनता परेशान: गौरव रावत स्वागत समारोह में बोले जैदपर सपा विधायक

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में 2022 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी तथा अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होगे। वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों से पूरे देश एवं प्रदेश की जनता परेशान है और वह अब बदलाव चाहती है। उक्त विचार सोमवार को विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत ग्राम कोड़री पूर्व प्रधान मंशाराम यादव द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये। श्री गौरव रावत ने आज अपने क्षेत्र के कोड़री, छुलहा-बन्नी, बम्भौरा व वाजीदपुर आदि गावो में जाकर अपने क्षेत्र के लोगों से भेज टी तथा घर-घर जाकर क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनी एवं आगे कहां कि आप सब ने मुझे जो प्यार व सम्मान दिया है उसका मैं आजीवन ऋणी रहुंगा। मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है अपने क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास मेरे जो सीमित संसाधन है मेरी पूरी कोशिश है कि उससे में अपने क्षेत्र का विकास करा सकूं। समाजवादी पार्टी हमेशा से ही विकास की पक्ष धर रही है और उसकी के अनुरूप आपका यह सेवक उसका पालन करेगा। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मसौली प्रमुख यासिर अराफात किदवाई, मंशाराम यादव, मिथले वर्मा, अशोक यादव, अखिलेश यादव, पिन्कू सैनी, मो0 दरगाही, मुन्ना, सुनील रावत, पूर्व प्रधान पप्पू वर्मा, पुत्तन वर्मा समेत आदि लोग उपस्थित थे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!