भाजपा का हर कार्यकर्ता हमारा परिवार हैं : सिद्धार्थ अवस्थी

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

रामनगर बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी हमारी रगों में ,भाजपा का हर कार्यकर्ता हमारा परिवार है। कार्यकर्ताओं की आन बान शान के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा करके उसके साथ खड़ी है। उक्त विचार सुंदर लाल इंटर कॉलेज और औरेला सैदनपुर मे शिक्षकों सहित तमाम क्षेत्र के निवासियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी ने कहीं। उन्होंने कहा सपा बसपा कांग्रेस नेअब तक देश को लूटा है। पूर्ववर्ती सरकारों में भ्रष्टाचार का माहौल ,गुंडाराज जंगलराज व्याप्त था ।प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा नेतृत्व मिला प्रदेश गुंडाराज और भ्रष्टाचार मुक्त हुआ। आने वाली सरकार भाजपा की होगी ।उन्होंने उपस्थित प्रबुद्ध जनों का आशीर्वाद ले उन्हे भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई ,और  अपील भी की कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा के साथ जोड़कर एक स्वच्छ और पारदर्शी सरकार जनता को देने में मदद करें। कार्यक्रम में वो प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का बखान करना नहीं भूले।

मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

 

Don`t copy text!