निर्वाचन के जोनल व सेक्टर ऑफिसर की महती भूमिका

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

डीएम की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रषिक्षण षिविर का आयोजन

बाराबंकी। समस्त सेक्टर आफिसर उपलब्ध कराये गये रूट चार्ट के अनुसार मतदेय स्थलों का भ्रमण करेंगे। सेक्टर आफिसर एवं पुलिस ऑफिसर द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण करते समय आयोग के मान अनुरूप निर्धारित प्रारूपों पर सूचना तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उक्त बात बुधवार को आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अवसर पर नियुक्त जोनल, सेक्टर आफिसर एवं जोनल, सेक्टर पुलिस ऑफिसर हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑडिटोरियम राजकीय इण्टर कालेज में एक दिवसीय प्रशिक्षण में जिलाधिकारी ने कही। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि जोनल, सेक्टर आफिसर को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। जोनल एवं सेक्टर आफिसर के रूप में आपके कर्तव्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सभी सेक्टर अधिकारी समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन प्रबंधन हेतु उत्तरदायी रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी रहेगी कि मतदान केन्द्र पर साफ सफाई, स्वच्छ पेयजल, शौचालय आदि भौतिक सत्यापन कर ले। पुलिस अधीक्षक डॉ अनुराग वत्स ने बताया कि निर्वाचन के जोनल व सेक्टर ऑफिसर की महती भूमिका है इसलिए सौंपे गए दायित्वों का सजगता व सतर्कता पूर्वक निर्वहन करें। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 1707 मतदान केन्द्र एवं 2829 बूथ बनाए गए हैं। वही जिले भर में 20, जोनल एवं 189 सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए है। निर्विघ्न निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु मतदेय स्थलों का निरीक्षण, निष्पक्ष मतदान में सम्भावित व्यवधान का निराकरण तथा मतदान उपरान्त सुरक्षित अभिरक्षा में मतदान टोलियों को वापस संग्रह केन्द्र तक लाने के उत्तरदायित्व का निर्वहन जोनल, सेक्टर आफिसर द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, परियोजना निदेशक सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

कोविड 19 का वैक्सीनेशन सभी अवश्य कराये

बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने जनपद वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक कोविड-19 का वैक्सीनेशन सभी कराये। उन्होंने कहा कि सभी जनपद वासी अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व जिला अस्पताल में पहुंचकर कोविड-19 का टीका लगवाए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में जिला अस्पताल तथा जिला महिला अस्पताल में रात्रि 10 बजे तक निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। जनपदवासी स्वयं टीका लगवाने के साथ ही अपने-अपने सहयोगी को भी टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित ताकि, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग टीकाकरण का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक कोविड-19 का टीका नहीं लगवाया है, वे सभी लोग तत्काल अपना टीकाकरण अवश्य करा लें। अभी कोविड-19 का संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क अवश्य लगाएं। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड को भी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बनवाएं ताकि आपको उसका लाभ मिल सके।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

 

Don`t copy text!