वंदेमातरम के स्वर जगाएंगे राष्ट्रभक्ति की अलख

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

अमृत महोत्सव समिति ने योजना बैठक में बनाई रणनीति

बाराबंकी। आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर जिले में कार्यक्रमों की धूम मची है। आए दिन आयोजित होने वाले तिरंगा यात्रा,भारत माता पूजन, बाइक रैली जैसे कार्यक्रमों के जरिये देश की आजादी के सिरमौर रहे बलिदानियों एवं महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी है। इन्ही कार्यक्रमों की कड़ी में जिला आयोजन समिति एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करके अमृत महोत्सव को यादगार बनाने में जुट गई है। शुक्रवार को जिला आयोजन समिति की एक बैठक आयोजित करके तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आगामी 24 दिसम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें जिले के सैकड़ो विद्यालयों के हजारों विद्यार्थी एक साथ वन्दे मातरम का गायन करके राष्ट्रभक्ति की अलख जगाएंगे। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध बाबा सत्यनारायण मौर्य अपने रंगारंग कार्यक्रम के जरिये युवाओं में देश भक्ति का जोश भरेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने गुरुवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुँचकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।करीब दो घण्टे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए मानक तय किये गए। जिला कार्यवाह सुधीर ने बताया कि आगामी 24 दिसम्बर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह 10 बजे से अमृत महोत्सव कार्यक्रम शुरू होगा।बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रचारक कृष्ण कुमार, जिला संयोजक विपिन राठौर, सह जिला कार्यवाह नन्हे सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, सन्तोष सिंह, विजय आनंद बाजपेई, डॉ सुजीत चतुर्वेदी, अमित शुक्ला, डॉ अमित वर्मा, राधेलाल वर्मा मौजूद रहे।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

 

Don`t copy text!