भाजपा के लिये लाल रंग रेट अलर्ट है : ज्ञान सिंह यादव

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। डा. राम मनोहर लोहिया ने कहा था लाल रंग क्रांन्ति का होता है। जो सूर्य सम्पूर्ण सृष्टि को जीवन देता है। उसका रंग भी लाल होता है। उक्त विचार सदर विधानसभा नवाबगंज के ग्राम सभा टाईखुर्द में जनसभा के दौरान मुख्य अतिथि सपा नेता ज्ञान सिंह यादव ने व्यक्त किये। जनसभा में सपा नेता श्री यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुये कहा कि भाजपा के लिये लाल रंग रेट अलर्ट है। भाजपा सरकार मंहगाई, बेरोजगारी, महिला व युवा उत्पीड़न, शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य में फेल रही है। लाल टोपी इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। लाल का इंकलाब होगा। 2022 में बदलाव होगा। इसके उपरान्त सपा नेता श्री यादव नें समाजवादी बुलेटिन पत्रिका का विमोचन करते हुयें वितरण किया। तथा समस्त कार्यकर्ताओं व जनसमूह सें समाजवादी विचारधारा के लोगों सें पार्टी की सदस्यता लेने की अपील की। इसके अतिरिक्त रामस्वरुप विश्वविद्यालय पर मुल्ला हलीम मती, बबलू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं नें सपा नेता ज्ञान सिंह यादव का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान टाईखुर्द तेजनारायन यादव ने किया। इस अवसर पर रामनाथ प्रधान खजूर गांव, विजय बहादुर, कमलेश यादव,डा0 राजीव कुमार, मयाराम मास्टर, रामविलास यादव, राजेन्द्र प्रसाद, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, किशोरीलाल, रामकुमार यादव, दिलीप कुमार चंदौली, रामप्रताप, राधेश्याम, रामबिलास, रमेश, राम कुमार, अभयराज, सुन्दरलाल, जगदीश प्रसाद मौजूद रहे।

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!