मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 405 जोड़े
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शानिवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद बाराबंकी के समस्त तहसीलों में कुल 405 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया, जिसमें राजकीय इण्टर कालेज आडीटोरियम में 87 जोड़ो की अध्यक्षता जिले के लोकप्रिय सांसद उपेन्द्र सिंह रावत द्वारा की गयी, महादेवा आडीटोरियम रामनगर में 48 जोड़ों की अध्यक्षता विधायक शरद कुमार अवस्थी द्वारा की गयी, ग्राम्याचल महाविद्यालय हैदरगढ़ में 128 जोड़ो की अध्यक्षता विधायक बैजनाथ रावत द्वारा की गयी, पटेल पंचायती इण्टर कालेज भिटरिया रामसनेहीघाट में 63 जोड़ों की अध्यक्षता विधायक सतीश शर्मा द्वारा की गयी एवं साँई डिग्री कालेज, फतेहपुर में 79 जोड़ों की अध्यक्षता मा० विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा द्वारा की गयी। उक्त 405 जोड़ों में से 14 मुस्लिम तथा 391 हिन्दू जोड़े सम्मिलित है। इस अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज आडीटोरियम बाराबंकी में राजरानी रावत अध्यक्ष जिला पंचायत, उपजिलाधिकारी एवं अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

