पूर्व विधायक ने गांवों में चौपाल लगाकर, भाजपा सरकार की गिनाई नाकामियां

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। शानिवार को जमलापुर सिद्धौर सहित दर्जनों गांवों में चौपाल के माध्यम से व घर घर जाकर जनसम्पर्क किया और क्षेत्र से आई हुई जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा नौजवान किसानों का सम्मान किया है। और आज इस जुल्मी जालिम सरकार को हटाने की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा आपके कंधो पर है। बढ़ती हुई महंगाई और बेरोज़गारी आम हो गई है ऐसे में घर चलाना कितना मुश्किल काम है साढ़े चार सौ का गैस सिलेंडर साढ़े नौ सौ का हो गया, सरसों का तेल 90 रुपए से बढ़कर 210 रुपए में हो गया दाल, किराना,सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। यही नहीं दवाइयों के दाम हद से ज्यादा बढ़ चुके हैं। लेकिन इस जुल्मी जालिम सरकार को न दिख रहा है और न सुन पड़ रहा है ऐसी गूंगी बहरी सरकार को उखाड़ फेंकना है। सपा सरकार में सरकारी कोटे में मिट्टी का तेल और चीनी सब मिलता था जैसे ही बीजेपी सत्ता में आई सब कुछ मिलना बन्द हो गया है। इस पूंजीपतियों वाली सरकार को गरीब, किसान मजदूर से कोई लेना देना नहीं है। बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनमानस की जेब पर डांका डाला जा रहा है। गाड़ियों के चालान के नाम पर भारी भरकम राशि वसूली जा रही है और लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसी जुल्मी जालिम सरकार से कोई उम्मीद न रखिए घर घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताएं कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सायकिल वाला बटन दबा कर वोट देकर मुख्यमंत्री बनाए। और महंगाई बेरोजगारी से छुटकारा पाएं। अखिलेश यादव की सरकार बनेगी आम जनमानस खुशहाल होगा किसानों की फसल का वाजिब दाम मिलेगा। नवजवानों को रोजगार मिलेगा,नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। महिलाओं को समाजवादी पेंशन दो गुना मिलेगी। गरीबों को लोहिया आवास मुहैया कराया जायेगा। उन्होंने आए हुए समस्त सम्मानित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए 2022 मे पुनः अखिलेश यादव की सरकार बनाने की अपील की इस मैके पर हंसराज वर्मा, राजेश प्रधान, सुनील कुमार प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!