मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ड्रीम प्रोजेक्ट गौआश्रय बेहतर बनाये रखना किसी चुनौती
मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ड्रीम प्रोजेक्ट गौआश्रय स्थल को विषम परिस्थितियों में भी बेहतर बनाये रखना किसी चुनौती से कम नही है परंतु क्षेत्र की ग्राम पंचायत करपिया में बने आश्रय स्थल में जाड़े से बचने के लिए ग्राम प्रधान एव पंचायत सचिव द्वारा बनवाये गये अस्थाई तम्बू काबिले तारीफ़ है।
बताते चले कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेत खलिहानों एव हाईवे पर टहलने वाले आवारा पशुओं के ठहराव के लिए जगह जगह गौआश्रय स्थलों का निर्माण कराया है। ग्राम पंचायत करपिया में बने आश्रय स्थल में लक्ष्य से काफी अधिक पशु होने के कारण पंचायत सचिव मो0 आकिब जमाल ने विषम परिस्थितियों में बेहतर काम किया है। पंचायत सचिव ने पशुओ को जाड़े से बचने के लिए तिरपाल से दो अलग अलग स्थानों पर सेड का निर्माण कराया है। जिससे अब कोई भी पशु ठंड में खुले आसमान के नीचे नही रहता है। गौआश्रय स्थल में वर्तमान समय में 65 नर व 116 मादा पशु है। पंचायत सचिव मो0 आकिब जमाल ने बताया कि बीमारियों से बचाव के लिए प्रतिदिन सफाई कराई जाती है।
मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

