रिकार्ड:उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक 18 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाकर बनाया रिकार्ड, छह करोड़ लोगों ने लगवाई दोनों डोज
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश ने 18 करोड़ से ज्यादा टीके लगाकर रिकार्ड बनाया है। यहां कोरोना से बचाव के लिए कुल 14.74 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। यानी टीके की पहली और दूसरी डोज मिलाकर कुल 29.48 करोड़ टीके लगाए जाने हैं। अभी तक 11.95 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली और छह करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। देश में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 12.51 करोड़ टीके और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल में 9.81 करोड़ वैक्सीन लगाई गई है।उत्तर प्रदेश के राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. अजय घई ने बताया कि अभी तक 81 प्रतिशत लोग वैक्सीन की पहली और 41 प्रतिशत लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। टीकाकरण से छूटे 2.79 करोड़ यानी 19 प्रतिशत लोगों को चिन्हित कर वैक्सीन लगाने पर जोर दिया जा रहा है। गांव-गांव टीका लगाने के लिए टीमें भेजी जा रही हैं।आज प्रदेश भर में कुल 16318 टीकाकरण केंद्र बनाए गए और करीब 12 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गए। ऐसे क्षेत्र जहां पर सभी लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है, वहां दूसरी डोज लगवाने के पात्र लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकता पर टीका लगाया जा रहा है। आशा वर्कर की मदद से घर-घर दस्तक अभियान चलाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

