मानव जन्म से नहीं, बल्कि कर्मो से बनता है महान : आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
आगरा सर्वप्रथम आगरा के मालखाने राजपूतो को स्वधर्म में वापस लाने को स्वामी श्रद्धानन्द ने किया था आंदोलन का सूत्रपात आर्य समाज के दो दिवसीय स्वामी श्रद्धानन्द के 95 वे बलिदान दिवस समारोह का हुआ आयोजन
आगरा : सूर्य की लालिमा तभी दिखाई देती है, जब हम सिर उठाकर जीते है। स्वामी श्रद्धानंद ने अंग्रेजों के समक्ष सिर उठा कर जो देश सेवा, त्याग व दृढ संकल्प का परिचय दिया| उन्होंने अपने कर्मो द्वारा यह प्रमाणित कर दिखाया कि मानव जन्म से नहीं, बल्कि कर्मो से महान बनता है। ये कहना था आर्य समाज राजा की मंडी और जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के सयुंक्त तत्वावधान में किदवई पार्क राजा की मंडी स्थित होटल विश्वास रेजीडेंसी में आयोजित अमर शहीद स्वामी श्रद्धानन्द के 95वें बलिदान दिवस समारोह में अंतराष्ट्रीय कथाकार आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री का। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम उन्होंने आगरा के मालखाने राजपूतो को स्वधर्म में वापस लेकर आने को इस महान आंदोलन का सूत्रपात किया। स्वामी श्रद्धानन्द के इस कार्य से कुछ सांप्रदायिक लोग उनसे नाराज हो गए और 23 दिसंबर 1926 को एक मतान्ध सांप्रदायिक ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी ।
भजनोपदेशिका कविता आर्या ने कहा कि दान भी एक त्याग है। जीवन जीने की कला हमें वेद ही हमें बताते है। हमें गुरु जरूर बनाना चाहिए, गुरु ही हमें सही रास्ता दिखाते है। उन्होंने अपने भजन ” सारे नामो में है ॐ नाम प्यारा, देने वाला है वो सब को सहारा, हमें और जगत से क्या लेना….”, ”कितना महान योगी, कितने उच्च विचार, इतने उच्च विचार की उनसे झुका सको संसार…”, आदि भजनो से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इसे पूर्व प्रातः 8 बजे से 21 कुण्डीय यज्ञ आचार्य सोम प्रकाश दीक्षित और विश्वेन्द्रार्य शास्त्री ने संपन्न कराया। संचालन प्रधान सत्यदेव गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मंत्री राजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, देव प्रकाश शर्मा, डॉ. संजय कमठानिया, राम निवास भारद्वाज, वीरेन कनवर, नीलम दीक्षित, निधि कमठानिया, राजकुमारी सिंघल, आनंद शर्मा, सुभाष अग्रवाल, डॉ. राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
आज मिलेगी आर्यश्री और आर्य रत्न की उपाधि
आर्य समाज राजा मंडी के मंत्री राजीव दीक्षित ने बताया कि रविवार को पुनः 21 कुण्डीय यज्ञ, सत्संग और भजनो से समारोह वैकुण्ठ धाम बन जायेगा। आज आर्य समाज के आर्यश्री और आर्य रत्न की उपाधि का सम्मान भी दिया जायेगा।
इन शाखाओ का रहा सहयोग
नगर समाज फ्री गंज, राजा मंडी, कमला नगर, जयपुर हॉउस, इंद्रा कॉलोनी, शाहगंज, बालाजीपुरम, विभव नगर, ताजगंज, हींग की मंडी, नामनेर, आवास विकास सिकंदरा, नाई की मंडी, शमशाबाद, महिला समाज शमशाबाद, फतेहाबाद, बाह, जरार, फरेरा, महुआखेड़ा, धिमश्री, किरावली, जगनेर, एत्मादपुर, समोगर, गाढ़ी जस्सा, बरारा, मदरा ने समारोह में अपना सहयोग दिया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

