पुलिस की नाक के नीचे चल रहा अवैध मिट्टी खनन, अनजान बने अधिकारी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
खनन विभाग के अधिकारी व पुलिस विभाग के आलाधिकारी खनन माफियाओं पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं
त्रिवेदीगंज बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन का खेल नहीं थम रहा है। पुलिस की नाक के नीचे यह कारोबार लंबे समय से फलफूल रहा है। फिर भी खनन विभाग के अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अनजान बने रहते हैं। मिट्टी माफिया चतुराई के साथ दिन के उजाले में मिट्टी का अवैध खनन करते हैं। मामला लोनी कटरा थाना क्षेत्र के पूरेदेवीदास मार्ग पर बड़वल चौराहे के समीप का है जहां पर 3 दिनों से लगातार सुबह से शाम पांच बजे तक अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर काम को अंजाम दिया जाता है, लेकिन पुलिस प्रशासन व खनन विभाग के अधिकारियों की नजर इनपर नही पहुंचती है। ग्रामीणों की मानें तो मिट्टी का अवैध कारोबार पुलिस की शह से ही हो रहा है। प्रतिदिन थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर अवैध मिट्टी लोड दर्जनों ट्रैक्टर व ट्रॉलियां निकलती हैं।जबकि अवैध खनन कर मिट्टी ले जाने वाले ट्रैक्टर व ट्रॉलियों की तस्वीरें व वीडियो भी लगातार सामने आते रहे हैं। परंतु खनन विभाग के अधिकारी व पुलिस विभाग के आलाधिकारी खनन माफियाओं पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों की मिली भगत से अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है या पुलिस खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने से कतरा रही है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

