कांग्रेसियों ने स्व. गयादीन की समाधी पर किया श्रद्धासुमन अर्पित
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
बाराबंकी। सोमवार को स्व. गयादीन यादव एक निष्ठावान, संघर्षशील, कांग्रेस पार्टी के लिये समर्पित नेता था। समाजसेवा, गरीबों की मदद करना ही उनके जीने का उद्देश्य था। आपना सारा जीवन कांग्रेस पार्टी में गुजारने वाले गयादीन दादा कभी भी जरूरतमंद की मदद करने में पीछे नही हटे, उन्होंने हमेशा लोगों के दिलों पर राज किया हैं, आज उनकी पुण्यतिथि पर इतनी भारी संख्या में लोंगो द्वारा उनके समाधी स्थल पर नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित करना दर्शाता हैं कि वह काफी लोकप्रिय समाज सेवक थे, आज हम कांग्रेस परिवार के साथ ऐसे महान नेता जिसने अपना सारा जीवन मानव सेवा को समर्पित कर दिया ऐसी महान आत्मा के समाधी स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करके अपने को धन्य समझता हूॅ। उक्त अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने कहा कि गयादीन यादव जी का योगदान और सहयोग कांग्रेस पार्टी कभी भूल नही सकती। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पंचायती राज के बारे में जितनी जानकारी उन्हें थी शायद ही किसी को हो। स्व. गयादीन यादव पूर्व मंत्री स्व. बैजनाथ कुरील के जनसम्पर्क अधिकारी रहे, कांग्रेस ससंगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी कई बार बने, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती मोहसिना किदवई, विकास पुरूष पूर्व सांसद पी.एल.पुनिया का उनसे विशेष लगाव था। आज वह हमारे बीच नही हैं लेकिन उनके बड़े पुत्र रोहित यादव आज भी अपने पिता के पद चिन्हों पर चलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, वह वर्तमान समय में जहांगीराबाद न्याय पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। स्व. गयादीन यादव की समाधीस्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, कांग्रेस प्रत्याशी जैदपुर तनुज पुनिया,रामेश्वरी देवी, सुशीला देवी, विजयलक्ष्मी, राजलक्ष्मी, धीरज यादव, आदि लोग मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

