बाल श्रम को रोकने में नाकाम साबित हो रहा प्रशासन ईंट भट्ठो पर काम कर हैं बच्चे
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
हैदरगढ़, बाराबंकी। सरकार के लाख निर्देश के बावजूद जिला प्रशासन और श्रम विभाग बाल श्रम को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। केवल कागजो पर ही बाल श्रम विभाग नियम का पालन करते नजर आए धरातल पर कुछ और ही देखने को मिल रहा। ताजा मामला कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के बल्लूपुर श्री ओम ब्रिक फील्ड का है जहां पर आज यूपीएक्सप्रेस न्यूज टीम के पहुचते ही देखने को मिला कि ईंट भट्ठों पर दर्जनों नाबालिक बच्चे कोई ईट की पथाई करते तो कोई लडिया से सामान ले जाते नजर आए। वही बाल श्रम रोकने में प्रशासन नाकाम ईंट भट्ठों पर जमकर कराया जा रहा बच्चो से काम। ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लादने से लेकर उतारने व बनाने तक की जिम्मेदारी इन मासूमों पर है। वहीं दूसरी तरफ श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी रोकने के लिए दावे कागजों पर ही किए जा रहे है। मासूम बच्चे ईंट भट़्ठों आदि पर काम करने को आज भी मजबूर हैं। ये तो उदाहरण है, ऐसा ही मामला आपको हैदरगढ़ क्षेत्र के दतौली, सिद्धौर, सुबेहा, त्रिवेदीगंज, जौरास में भी देखने को मिलेगा। वही इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी शालनी प्रभाकर से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन किसी कारण बस उनका फोन नही लगा जिससे सम्पर्क नही हो पाया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

