चोरों ने एक साथ तोड़ा तीन दुकानों का ताला

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

हैदरगढ़, बाराबंकी। चुस्त दुरुस्त पुलसिंग व्यवस्था की पोल खोलते हुए बेखौफ चोरों ने बीती रात एक साथ तीन दुकानों को अपना निशाना बनाते हुए 30 लीटर मेंथा आयल सहित हजारों का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। वही चोरी की वारदात की सुबह जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उक्त चोरी की वारदात थाना लोनीकटरा क्षेत्र के त्रिवेदीगंज चौराहे की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार बीती रात अज्ञात चोरों ने त्रिवेदीगंज चौराहे पर स्थित रौनी गांव निवासी राजेश कुमार वर्मा की दुकान का शटर का ताला तोड़कर 30 लीटर मेंथा आयल उठा ले गए। इसके बाद जलालपुर गांव निवासी रन बहादुर सिंह की दुकान के शटर का ताला तोड़कर 15 लीटर पेट्रोल व नकदी उठा ले गए। इसी तरह बगल स्थित दिवेंद्र कुमार सिंह की दुकान से भी चोर दो रसोई चूल्हा चोर लेकर फरार हो गए। वहीं एक ही रात को हुई ताबड़तोड़ तीन चोरी की वारदातों से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। लोग चोरों को लेकर खौफजदा नजर आ रहे हैं। वही थाना क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा न होने से यहां चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर जब जहां चाहते हैं आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं। फिलहाल एक ही रात को तीन दुकानों में हुई चोरी की वारदात ने चुस्त दुरूस्त पुलसिंग व्यवस्था व पुलिस रात्रि गश्त की पोल खोल कर दी है। चोरों ने एक बार फिर एक ही रात को तीन चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। वहीं पुलिस द्वारा जल्द ही इन दिन चोरियों का खुलासा करने का दावा किया गया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!