पशु मेले का आयोजन
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें पशुओं का निःशुल्क इलाज एवं परामर्श दिया गया।
विकास खण्ड मसौली के ग्राम नौबस्ता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान 119 भैंस 42 गाय 83 बकरी का निशुल्क इलाज किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी मसौली डॉक्टर सईद अहमद ने पशुओं के टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान के बारे में जानकारी दी, पशु चिकित्सा अधिकारी त्रिलोकपुर डॉक्टर संजीव चौधरी ने पशुधन बीमा के बारे में जानकारी दी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी हेतमापुर डॉक्टर जी सी यादव ने विभिन्न प्रकार की बीमारियों एवं ठंड में पशुओं के रखरखाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान नीरज रावत, वेटरनरी फार्मासिस्ट राजेश कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी अनुराग तिवारी, रमाकांत यादव, ऋषभ वर्मा आदि उपस्थित थे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

