चंदवारा में कराये गये विकास कार्यो का लिया जायजा…

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। उपनिदेशक पंचायती राज योगेंद्र कटियार ने गुरुवार को ग्राम पंचायत चंदवारा में कराये गये विकास कार्यो का जायजा लिया तथा ग्राम पंचायत में बनाये गये ग्राम सचिवालय एव सामुदायिक शौचालय की प्रशंसा करते हुए ग्रामीण विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

गुरुवार की सुबह करीब सवा ग्यारह बजे ग्राम पंचायत चंदवारा पहुंचे उपनिदेशक पंचायती राज योगेंद्र कटियार ने ग्राम सचिवालय एव सामुदायिक शौचालय को देखकर प्रशन्नता व्यक्त की उन्होंने ग्राम सचिवालय में बने प्रधान कक्ष, ग्राम पंचायत सचिव कक्ष, हल्का लेखपाल कक्ष, कम्यूटर कक्ष का जायजा लिया और राष्ट्रीय योजना के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया और कहा कि चंदवारा गांव जैसी पहल पूरे देश में अनुकरणीय है उन्होंने शौचालय के रखरखाव देखभाल के बारे में जानकारी ग्राम प्रधान रमेश चंद जायसवाल व सचिव उत्तम वर्मा व ग्रामीणों से जानकारी हासिल किया ।इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी रणविजय सिंह, , जिला समन्वयक कार्यक्रम समन्वयक उद्धव सिंह, एडीओ पंचायत जानकीराम, ग्राम प्रधान रमेश जयसवाल, पंचायत सचिव उत्तम वर्मा, विकास पांडेय, धनीराम प्रजापति अखिलेश यादव रोहित सिंह श्याम लाल प्रजापति परमेश कुमार देवेंद्र कुमार विजय जायसवाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!