नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले ईट घूमा।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र ग्राम राजापुर में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईट घूमा चले। जिसमें एक पक्ष से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी बड़ागांव भेज जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मसौली क्षेत्र के अन्तर्गत राजापुर निवासी अभय कुमार यादव पुत्र राम तिरथ यादव को घर के पास नाली विवाद को लेकर पड़ोसी नेत्रपाल के परिजनों से कहा सुनी होने लगी और देखते ही देखते मामला मारपीट शुरू हो गई।अभय गम्भीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने मसौली थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई। पीड़ित को उपचार के लिए सीएचसी बड़ागांव भेज जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

