सतरिख पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार,तमंचा कारतूस बरामद
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी थाना सतरिख पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार कब्जे से एक तमंचा मय दो अदद कारतूस बरामद
थाना सतरिख पुलिस द्वारा अभियुक्त जगदीश पुत्र रामचन्दर बबुरिहा मजरे सेठमऊ थाना सतरिख जनपद बाराबंकी जिसे जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी के आदेश के तहत छः माह हेतु जिला बदर का आदेश दिया गया था, को आज दिनांक 04.01.2022 को थाना सतरिख पुलिस द्वारा उक्त आदेश के उल्लघंन पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 06/2022 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा मय दो अदद कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 05/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

