दबंग व्यक्ति के आगे प्रशासन मौन, पीड़ित परेशान
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
अवैध निर्माण से परेशान महिला ने मांगा मुख्यमंत्री से न्याय

बाराबंकी। एक तरफ सरकार भूमाफियाओं को जेल भेजने का दावा कर रही है वही दूसरी ओर दबंग लोग गरीब व असहाय लोगों की जमीनों पर कब्जा करके अपनी दबंगई व सरंगई की बिना पर अवैध निर्माण करना चाह रहे हैं। पीड़ित ने थाना जैदपुर के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो गया, मजबूर होकर भेजा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती प्रार्थना पत्र।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री को भेजे गये शिकायती प्रार्थना में पीड़ित जान मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला वसीनगर, कस्बा व थाना जैदपुर जिला बाराबंकी का निवासी है। पीड़ित व पीड़ित की माता के नाम भूमि खाता संख्या-67 स्थित ग्राम शेषपुर हकीम तहसील हैदरगढ़ बाराबंकी में दर्ज सरकारी कागजात है। जिस पर विपक्षी जैसीराम पुत्र परीदीन निवासी शेषपुर हकीम, थाना जैदपुर, तहसील हैदरगढ़, जिला बाराबंकी जबरदस्ती निर्माण करने का प्रयास कर था दिनांक 05.01.2022 को समय करीब 10 बजे दिन में उक्त विपक्षी अपने मेली मददगारों की मदद से निर्माण कार्य करना प्रारम्भ किया जिस पर पीड़ित ने विरोध किया तो विपक्षीजन गंदी-गंदी मां बहन की गालिया देते हुए अमादा फसाद हो गये तब पीड़ित ने अपने मोबाइल नम्बर-7311154464 से डायल 112 नम्बर पर फोन किया जिस पर इवेंट संख्या-पी05012204715 आई और विपक्षी को अवैध निर्माण करने से रोका। पुलिस के चले जाने के बाद विपक्षी लगातार जानमाल की धमकी दे रहा है और कह रहा है कि अब तो हम निर्माण करके ही रहंेगे, पुलिस से हम डरने वाले नहीं, थाने पर हमारी बहुत पकड़ है, वहाँ हमारा उठना बैठना है किसी भी पुलिस कर्मी के हिम्मत नहीं है जो कुछ उखाड़ पाये। पीड़ित विपक्षी की धमकी से काफी डरा व सहमा हुआ है। पीड़ित शांति प्रिय व्यक्ति है लड़ाई झगड़ा करने में असमर्थ है जबकि विपक्षी काफी दबंग व सरहंग किस्म का व्यक्ति है जो नाजायज तरीके पीड़ित की उक्त भूमि को हड़प कर निर्माण करना चाहता है।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस सम्बंध में कोई कार्यवाही करेगा या पीड़ित भूमाफियाओं के डर के कारण अपनी कीमती जमीन को नहीं बचा पायेगा। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

